धौलादेवी के नैनी गांव के इंदर बने लेफ्टिनेंट
अल्मोड़ा। हमारे संवाददाता : जिले के धौलादेवी ब्लॉक के नैनी गांव के इंदर सिंह खनी सेना में लेफ्टिनेंट
अल्मोड़ा। हमारे संवाददाता : जिले के धौलादेवी ब्लॉक के नैनी गांव के इंदर सिंह खनी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। बीते दिनों उन्होंने देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में भाग लिया। जिसमें उनके साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे।
नैनी गांव निवासी निर्मल सिंह खनी के पुत्र इंदर सिंह खनी की प्रारंभिक शिक्षा कानुपर में हुई है। वर्ष 2013 में उन्होंने एनडीए की परीक्षा पास की और एनडीए खड़गवालसा में प्रवेश लिया। कड़ी मेहनत के बाद एनडीए परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने आएमए देहरादून में प्रवेश लिया। बीते 9 दिसंबर को आयोजित पासिंग आउट परेड में भाग लेने के बाद अब इंदर सेना में अफसर बन गए हैं। इंदर के पिता निर्मल सिंह खनी एचएएल में अधिकारी हैं। माता गृहणी हैं जबकि छोटी बहन बीएससी की शिक्षा प्राप्त कर रही है। इंदर की इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर शोबन सिंह खनी, पान सिंह खनी, विक्रम खनी, गिरधर गैड़ा, सुंदर सिंह ने खुशी व्यक्त की है।