युवा पीढ़ी देश के इतिहास को जाने
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा युवा पीढ़ी अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जाने। ऐतिहाि
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : युवा पीढ़ी अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जाने। ऐतिहासिक जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने यहां भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर जेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐतिहासिक जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए अपनी ओर से केंद्र सरकार को पत्र भेजने की बात कही। कहा कि इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि वह भी जिला स्तर से इस तरह का प्रस्ताव भेजें। कहा कि जेल के बोर्ड में जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम जोड़ने से रह गए हैं, वह नाम भी जोड़ने की कार्रवाई की जाए। साथ ही इस संबंध में एक पुस्तिका का भी प्रकाशन भी किया जाए। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि जेल परिसर में एक शौचालय का निर्माण स्वजल के माध्यम से कराया जाएगा। इसके साथ ही नेहरू वार्ड में एक गाइड की नियुक्ति भी की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रकाश डाला। जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा ने कहा कि अगस्त क्रांति के कार्यक्रम को आगामी वर्षो में और धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति से परिपूर्ण रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, कमल बिष्ट, शोभा जोशी, पद्मश्री शेखर पाठक, डॉ. जेसी दुर्गापाल, महेश परिहार, गोविंद सिंह पिलख्वाल, रवि रौतेला, बालकृष्ण कांडपाल, राजीव गुरूरानी, विनीत बिष्ट, मेघराज सिंह, राहुल चौबे, डीडी पांगती, केएस खाती, अख्तर हुसैन, पूर्व वनाधिकारी डॉ.जेएस रावत समेत अनेक लोग मौजूद थे। इस मौके पर अगस्त क्रांति से संबंधित लोक गीत, नाटक, जुडो कराटे व भावगीत प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश चंद्र मल्होत्रा ने किया।