लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गय
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वह आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जुट जाएं। इस मौके पर युवा मोर्चा को और मजबूत बनाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए ताकि लोगों को इन सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यकर्ताओं से आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाने के लिए कहा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से दिए गए कार्यक्रमों को जिले के सभी मंडलों में संचालित किया जाएगा। इसके तहत खेलकूद के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता, युवा माइकन कार्यक्रम, पहला वोट मोदी मोदी संकल्प अभियान संचालित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत कमल संदेश मोटर साईकिल रैली भी संचालित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर विनीत बिष्ट, अमित साह, अशोक कनवाल, जगमोहन बिष्ट, हरीश कनवाल, सोभू साह, अभय कुमार, पंकज भाकुनी, कैलाश अधिकारी, पंकज अधिकारी, हिमांशु उपाध्याय समेत विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी मौजूद थे।