पहाड़ की नारी हर क्षेत्र में ला रही क्रांति
राज्यपाल बेबीरानी मौर्य करीब 35 वर्ष बाद कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर मुख्यालय पहुंचीं।
संस, रानीखेत (अल्मोड़ा): राज्यपाल बेबीरानी मौर्य करीब 35 वर्ष बाद कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) मुख्यालय पहुंची। वहां देश के जांबाजों की वीर नारियों की बेहतरी को स्थापित शाल फैक्ट्री का दौरा किया। वीरांगनाओं के हुनर से तैयार ऊनी उत्पाद देख मुग्ध हुई। हौसला बढ़ाया। कहा कि महिलाएं खासतौर पर पर्वतीय नारी हर क्षेत्र में नई क्रांति ला रही है। ऐसी महिलाओं को सैल्यूट किया जाना चाहिए।
राज्यपाल बेबीरानी मौर्य बुधवार को केआरसी वूलन सेंटर पहुंची। वहां शाल, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर आदि उत्पाद तैयार कर रहीं वीर नारियों से मिलीं। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण का जीवंत अनूठा उदाहरण बताया।
बाद में वन विश्राम गृह में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना समूह की महिलाओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी देखने पहुंची। कहा कि महिलाएं खेती, हथकरघा, बागवानी आदि सभी क्षेत्रों में नई क्रांति ला रही हैं। उन्होंने कहा कि वह 35 वर्ष पूर्व रानीखेत आई थीं। इस बार वीर नारियों से मिलने का बहुत मन था। मिलकर गर्व की अनुभूति हुई।
=======
राज्यपाल ने राजभवन मंगाए आकर्षक उत्पाद
वीर नारियों व समूह की महिलाओं के हुनर की कायल राज्यपाल ने कहा कि ये उत्पाद राजभवन में अतिथियों के सत्कार के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने डीएम नितिन सिंह भदौरिया से सामग्री भिजवाने के लिए कहा। राज्यपाल ने समूह की ओर से तैयार केक भी काटा। डीएम ने जिले में महिला समूहों व उनके कार्यो के बारे में बताया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष च्योति साह मिश्रा, केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस साम्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, एडीसी राज्यपाल मुदित सूद, सीडीओ नवनीत पाडे, डीएफओ माहतिम यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे, एसडीएम राहुल साह, सीओ बीर सिंह, ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह रावत, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, प्रेम शर्मा, राजेंद्र जसवाल, पीडी आजीविका कैलाश भट्ट, सहायक प्रबंधक राजेश मठपाल, प्रदीप गुसाई आदि मौजूद रहे।