Move to Jagran APP

नगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा महोत्सव : नितिन

संवाद सहयोगी रानीखेत पर्यटन नगरी पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है और पर्यटकों को आकषि

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 11:02 PM (IST)
नगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा महोत्सव : नितिन
नगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा महोत्सव : नितिन

संवाद सहयोगी, रानीखेत : पर्यटन नगरी पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं आपसी सौहार्द को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। बाद में विजेताओं को पुरस्कार बाटे गए।

prime article banner

पर्यटन नगरी के स्थापना के 150वीं वर्षगांठ पर सेना के ऐतिहासिक नर सिंह मैदान में नौ दिनों तक चले रानीखेत महोत्सव को रंगारंग समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि रानीखेत महोत्सव यहां के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं अन्य प्रांतों की संस्कृति को जानने समझने का अवसर भी मिला है।

=============

बेहतर मंच मिले तो और निखरेंगी प्रतिभाएं

महोत्सव के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। कहा किबेहतर मंच व सही मार्गदर्शन मिलने पर यहां की प्रतिभाएं राज्य, राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं।

==========

नगरवासियों का जताया आभार

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए डीएम ने नगरवासियों के सहयोग की सराहना की। कहा कम समय मिलने के बावजूद महोत्सव का सफल आयोजन यहां के लोगों की नगर के लिए समर्पण भाव को दिखाता है।

=============

मेला समिति ने किया सम्मानित

महोत्सव समिति ने इसके सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया।

=============

ये रहे मौजूद

संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व राजदूत चंद्र मोहन भंडारी, उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड मोहन नेगी, अध्यक्ष नपा चिलियानौला कल्पना देवी, अध्यक्ष व्यापार मंडल भगवत सिंह नेगी, तहसीलदार संजय कुमार, अतुल जोशी, सास्कृतिक संयोजक विमल सती, खेल संयोजक हेमंत बिष्ट, डॉ. विपिन शाह, प्रधानाचार्य जीजीआइसी नीलम नेगी, डॉ. शिवराज सिंह, सोनू सिद्वीकी, दीप जोशी आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.