पूर्व स्वास्थ्य निदेशक की पत्नी प्रो. सुधा का निधन, शोक
संस अल्मोड़ा छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रूप दुर्गापाल की माता एसएसजे परिसर की शिक्षा संका
संस, अल्मोड़ा : छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रूप दुर्गापाल की माता एसएसजे परिसर की शिक्षा संकाय की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुधा दुर्गापाल का निधन हो गया है। वह 68 साल की थी तथा लंबे अर्से से अस्वस्थ चल रही थी। प्रो. सुधा, कुमाऊं मंडल के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल की पत्नी थीं। गुरुवार की सायं स्थानीय विश्वनाथ श्मशान घाट में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। प्रो. सुधा की पुत्रियों रूप दुर्गापाल तथा पारूल दुर्गापाल ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। प्रो. सुधा की अंतिम यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड्वाल, डॉ. जेसी पांडे, डॉ. बीसी पुनेठा, कौशल तिवारी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, अशोक पांडे, बीएस मनकोटी, अधिवक्ता शेखर लखचौरा, लक्ष्मण ऐठानी, गिरीश धवन, हेम जोशी, सीएस महरा समेत नगर के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, अधिवक्ता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।