अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
संस अल्मोड़ा पहाड़ में सुबह व शाम को ठंड बरकरार है लेकिन दिन का मौसम सुहावना हो चला
संस, अल्मोड़ा : पहाड़ में सुबह व शाम को ठंड बरकरार है लेकिन दिन का मौसम सुहावना हो चला है। शुक्रवार को दिन भर धूप खिली रही। नगर का अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम साफ रहने से फड़ लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले कारोबारियों ने राहत की सांस ली। पहाड़ में सुबह और शाम को अभी ठंड जारी है। सुबह नगर के आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा, जो दिन चढ़ने के साथ ही छट गया। दिन भर धूप खिली रहने से लोगों ने सुबह की ठंड से राहत महसूस की। वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग समान वगैरह की खरीदारी को बाजार पहुंचे। इससे बाजार क्षेत्र में दिन भर रौनक रही। सायंकाल सूरज ढलने के बाद फिर ठंडी हवा का दौर शुरू हुआ। इससे बाजार जल्द सुनसान हो गए। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में साफ मौसम के चलते काश्तकार इन दिनों आलु की बुआई में जुटे हैं।