पहाड़ में दिन भर खिली रही धूप, राहत
अल्मोड़ा : पहाड़ में रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन भर धूप खिली रही और लोगों ने जमकर धूप का लु
अल्मोड़ा : पहाड़ में रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन भर धूप खिली रही और लोगों ने जमकर धूप का लुत्फ उठाया। इससे लोगों ने पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पड़ रही ठंड से राहत महसूस की। नगर का अधिकतम तापमान 15.8 तथा न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।
रविवार को दिन राहत भरा रहा। सुबह से धूप खिली रही। सार्वजनिक अवकाश होने के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी धूप का आनंद लिया। पहाड़ में रविवार के मौसम की खासियत यह रही कि शीतकाल में करीब 15 दिनों के बाद आकाश में बादल नहीं दिखाई दिए। इसके चलते दिन भर अनवरत धूप खिली रही। ठंड के बचने के लिए लोगों को जहां भी धूप दिखाई दी वहीं थोड़ी देर के लिए खड़े हो लिए। वहीं सांझ ढलते ही ठंड का प्रकोप शुरू हो गया। ठंड के बचने के लिए लोग जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तापते दिखाई दिए। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में साफ मौसम के चलते काश्तकारों ने इस सीजन में लगाए गए प्याज, लहसुन, सरसों तथा लाही की गुड़ाई की।