वारंटी को लेकर आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो गंभीर
संवाद सहयोगी, भिकियासैंण (अल्मोड़ा) : गुरुवार की देर शाम भिकियासैंण के पास एक वारंटी क
संवाद सहयोगी, भिकियासैंण (अल्मोड़ा) : गुरुवार की देर शाम भिकियासैंण के पास एक वारंटी को लेकर आ रहा वाहन करीब पचास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य पांच लोगों को भी चोट आई है।
देघाट के राजस्व कर्मी जौरासी निवासी न्यायालय के वारंटी विष्णु गिरि (60) को लेकर भिकियासैंण की ओर आ रहे थे। अचानक अमरोली बैंड के पास मैक्स वाहन संख्या यूके-07-1706 अनियंत्रित हो गई और पचास फिट गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों को हादसे की खबर मिली तो वह मदद को दौड़े और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल 108 की मदद से भिकियासैंण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां वारंटी विष्णु गिरि व राजस्व विभाग के अनुसेवक राजेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश देवतल्ला (40), हेमंत कुमार (34), होमगार्ड पदम गिरि (55), चालक देव सिंह (55) व पीआरडी जवान गोपाल गिरि को भी चोट आई हैं। हादसे के गंभीर घायलों को हायर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। राजस्व कर्मियों ने बताया कि विष्णु गिरि मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोपित है जिसे न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया था और शुक्रवार को उसे भिकियासैंण में न्यायालय में पेश किया जाना था। हादसे के बाद सल्ट के विधायक सुरेंद्र जीना भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।