Move to Jagran APP

दिल्ली की तर्ज पर करेंगे उत्तराखंड का विकास

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी एवं संगम विहार दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनियां ने कहा कि पार्टी का दिल्ली के बाद अब अगला पड़ाव उत्तराखंड होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 11:10 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 11:10 PM (IST)
दिल्ली की तर्ज पर करेंगे उत्तराखंड का विकास
दिल्ली की तर्ज पर करेंगे उत्तराखंड का विकास

जागरण टीम, अल्मोड़ा/रानीखेत : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी एवं संगम विहार दिल्ली से विधायक दिनेश मोहनियां ने कहा कि पार्टी का दिल्ली के बाद अब अगला पड़ाव उत्तराखंड होगा। दिल्ली प्रांत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो विकास का माडल दिया है, उसी के अनुरूप यहां भी काम और विकास पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो के प्रति विधायकों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

loksabha election banner

प्रदेश प्रभारी मंगलवार को जिला मुख्यालय व रानीखेत में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बोल रहे थे। उनका कहना था कि दिल्ली में सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हुआ है। आम आदमी का फैसला ही 'आप' का होता है। मोहनियां ने कहा कि सत्ता की ताकत जनता के हाथ होती है इसलिए विधायकों से हिसाब लेना चाहिए। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड के विकास पर जोर देते हुए कहा कि राजनीति जीवन को प्रभावित करती है। ऐसे में सही नेता व पार्टी को चुनना होगा। मतदाता को भी ईमानदार होना होगा।

उन्होंने भाजपा व आप में टक्कर बताते हुए कांग्रेस छोड़ कर आए अतुल जोशी, संजय सिंह व प्रशात बिष्ट को सदस्यता भी दिलाई। प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार व अमित जोशी, जिला प्रभारी शेखर चंद्र, सहप्रभारी राजीव चौधरी ने भी विचार रखे। संचालन राजेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर भूपेंद्र आर्या, दिव्या रावत, रजत काडपाल, आशु कुमार, हर्ष सिंह, सुनील आर्या, मनीष कुमार, अशरफ खान आदि मौजूद रहे।

================

सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा पर कसे तंज

प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा बदहाल है। जिला मुख्यालय के चिकित्सालयों की व्यवस्था को भी उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इससे पूर्व नगर पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गांधी पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद जुलूस भी निकाला गया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, अखिलेश टम्टा, आनंद सिंह बिष्ट, नंदनलाल साह, नीरज सिंह, रोहित सिंह, मनोज गुप्ता, सोहित भटट, दानिश कुरैशी, सौरभ पाडे, दिनेश कुमार, अफसान खान, एसआर बेग, भुवन जोशी, नवीन आर्या, रवि कुमार, योगेंद्र अधिकारी, खलील अहमद, सुधीर कुमार, प्रकाश काडपाल आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.