उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने महिलाओं को किया सम्मानित
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महि
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला शाखा ने साधारण महिलाएं-असाधारण अनुभव कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक बदलाव में उनकी भूमिका के लिए महिलाओं को सम्मानित किया।
यहां लिंक रोड स्थित होटल मिलम में हुए कार्यक्रम में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि महिला दिवस समानता व अधिकार के लंबे संघर्ष का प्रतीक है। लेकिन अभी भी इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी जानी शेष है। कहा कि उत्तराखंड में परिवार, समाज व सत्ता से टकराने वाली संघर्षशील जीवट महिलाओं को सुनना अच्छा अनुभव है। इस मौके पर सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका के लिए दन्यां की चंद्रा पंत, जालली की पुष्पा रावत के अलावा लीला खोलिया, रेशमा परवीन तथा आल्पस श्रमिकों के आंदोलन में पूरी मुस्तैदी से जुटी ममता भंडारी, शीला साह, दीपा पांडे, शांति कनवाल तथा ममता गुरूरानी को सम्मानित किया गया। कहा गया कि महिलाएं जिस तरह से आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर भागीदारी कर रही है वह सामाजिक बदलाव की दिशा में ही व्यापक प्रयास है। कार्यक्रम का समापन जनगीत से हुआ। कार्यक्रम का संचालन एड. वंदना चौधरी, रंजना तथा विमला ने किया। इस मौके पर रेखा धस्माना, आनंदी वर्मा, शशि उनियाल, रीता दुर्गापाल, राजू गिरि समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थे। इधर गायत्री आरोग्यधाम में भी पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं के हितों के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौेके पर डॉ. जेसी दुर्गापाल, रीता तिवारी, मंजू जोशी, मंजू तिवारी, सुधा दुर्गापाल आदि मौजूद थे।