राज्य के हितों को लगातार संघर्ष करेगा उक्रांद
उत्तराखंड क्रांति दल शुरू से ही राज्य के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करता आया है।
अल्मोड़ा, जेएनएन : उत्तराखंड क्रांति दल शुरू से ही राज्य के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करता आया है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आज भी जनता की आवाज को उठाने के लिए प्रयत्नशील हैं और भविष्य में भी रहेंगे। राज्य की अवधारणा के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उक्रांद के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने यह बात कही। कहा कि उत्तर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र को पृथक प्रशासनिक इकाई बनाने की मांग आजादी के पहले से होती रही है। लेकिन आजादी के बाद शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर कुमाऊं विवि के पूर्व कुलपति डॉ. डीडी पंत की अध्यक्षता में उक्रांद का गठन किया गया। गठन के बाद पार्टी ने पृथक राज्य के लिए लगातार संघर्ष किया। इस मौके पर श्रीदेव सुमन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अíपत किए गए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, गोपाल मेहता, दिनेश जोशी, मुकेश सिंह, उदय मेहरा, सोनू बिष्ट, गगन पंत, चंपा कनवाल, रश्मि देवड़ी आदि मौजूद रहे।