शहीदों का राज्य बनाने को फिर जुटेगी उक्रांद
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) का 41वा स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में मनाया गया। शहीद श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
द्वाराहाट, जेएनएन : उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) का 41वा स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान शहीद श्रीदेव सुमन को उनकी पुण्यतिथि के पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही शहीदों के सपनों का उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए नए सिरे से संघर्ष का एलान किया।
पार्टी कार्यालय में शनिवार को उक्रांद का 41वा स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीदेव सुमन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, इंद्रमणी बड़ौनी व बिपिन त्रिपाठी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि आज ही के दिन 1979 में राज्य निर्माण की माग को लेकर मंसूरी अधिवेशन में उक्रांद का गठन हुआ। संघषरें के बाद राज्य तो मिला, मगर जिस तरह की कल्पना की गई थी, उसके उलट योजनाएं बना लोगों के सपने चकनाचूर कर दिए गए हैं। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए उक्रांद पुन: आदोलन करेगा। जिसके लिए नौ अगस्त को बैठक कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, युवा उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन खंपा, भीम सिंह किरौला, महेश पंत, गोविंद अधिकारी, हरीश भट्ट, नरेंद्र राणा, सूर्य प्रकाश, गौरव भट्ट आदि मौजूद रहे।