अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दो वाहनो की भिड़ंत में दो लोग घायल
रानीखेत में अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
संवाद सहयोगी, रानीखेत : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कई जिंदगी बाल-बाल बच ही गई।
रविवार को हल्द्वानी निवासी अभिषेक कार यूके04एबी 64 97 में चार यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से रानीखेत को रवाना हुआ। दोपाखी के तीखे बैंड पर पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से द्वाराहाट से दिल्ली जा रहे तेज रफ्तार वाहन डीएल3सीडी 1755 से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने के बाद पीछे से एक वाहन और टकरा गया। दुर्घटना में द्वाराहाट से दिल्ली जा रहे वाहन चालक जितेंद्र व अल्मोड़ा निवासी बुजुर्ग माया उपाध्याय घायल हो गए। माया उपाध्याय का मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया। जितेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया। दोनों वाहनों में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना से हाईवे पर जाम भी लग गया। चौकी पुलिस के राजेंद्र सती व शकर नेगी ने यातायात सुचारू कराया।
==========
कैची क्षेत्र में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त
कैंची क्षेत्र में बिजली के तार लेकर हल्द्वानी से रानीखेत की ओर जा रहा कैंटर यूके 06 सीए 1353 असंतुलित होकर हाईवे के किनारे पलट गया। वाहन खाई में जाने से बाल-बाल बचा। दुर्घटना में वाहन चालक बाल-बाल बचा। कैंटर पलटने के बाद वाहन का तेल रिसने से हाईवे पर फिसलन हो गई। कई वाहन रपटने ने से बाल-बाल बचे। दुर्घटना के बाद वाहन चालक दूसरे वाहन से अन्यत्र रवाना हो गया। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार दुर्घटना में वाहन चालक चोटिल भी हुआ है। वाहन चालक के अन्यत्र निकल जाने से उसका नाम पता नहीं चल सका है।
===================
निगलाट में थमी रफ्तार
रविवार को हाईवे पर पर्यटको के वाहनो का दबाव भी बड़ गया।निगलाट क्षेत्र में कुछ पर्यटक अपने वाहन गलत दिशा में खड़े कर हाईवे किनारे फोटोग्राफी में जुट गए। वाहन के गलत दिशा में होने से हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई। आधा घटा जाम लग गया। बाद में बमुश्किल यातायात सुचारू हुआ। हाईवे पर अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, आवाजाही करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।