दिनेश व उत्तम का व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा
संवाद सहयोगी रानीखेत सेना के ऐतिहासिक नर सिंह मैदान में 20वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगि
संवाद सहयोगी, रानीखेत : सेना के ऐतिहासिक नर सिंह मैदान में 20वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। सीनियर बालक वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप में दिनेश व सब-जूनियर में उत्तम सिंह बिष्ट ने कब्जा जमाया।
सेना के नर सिंह मैदान में दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि बीईओ श्याम सिंह बिष्ट ने ऐसी प्रतियोगिताओं को ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बेहतर बताया। कहा गांवों में संसाधनों की कमी के बावजूद युवा बेहतर प्रदर्शन करते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता से उन्हें निखारने का अवसर मिलेगा। संचालन ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट व प्रधानाचार्य नीलम नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बीईओ श्याम सिंह बिष्ट, जिला खेल संयोजक नवीन वर्मा, हरिदत्त भट्ट, रोशन लाल, डॉ. भारती नारायण भट्ट, कुंवर पपनै, मिथिलेश्वर सिंह, चंदन मेहरा, गेंदन लाल, मनमोहन देव, गणेश शाही, यशपाल सिंह, शादाब हुसैन, सुनील कुमार, दिगंबर बिष्ट, अनिल कुमार, धर्मेश बोरा, कमल ढैला, डीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
===========
ये रहे विजेता
= सीनियर बालक 800, 1500, 3000 मी.: दिनेश चंद्र (जीआइसी देघाट)
= सब जूनियर बालक 100, 200, 400 मी. : उत्तम सिंह बिष्ट (जीआइसी सिलोर महादेव)।