Move to Jagran APP

दन्यां व ध्याड़ी क्षेत्र में व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

संवाद सहयोगी, दन्यां : तेल रसोई गैस सहित जरूरी वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिला

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 05:32 PM (IST)
दन्यां व ध्याड़ी क्षेत्र में व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान
दन्यां व ध्याड़ी क्षेत्र में व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

संवाद सहयोगी, दन्यां : तेल रसोई गैस सहित जरूरी वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ दन्यां के व्यापारियों ने भारत बंद का पूर्ण समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सरकार और गैर सरकारी प्रतिष्ठान खुले रहे।

loksabha election banner

व्यापार मंडल दन्यां के आह्वान पर महंगाई के खिलाफ व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान स्वत: ही बंद कर दिये। व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन बिष्ट, महामंत्री गोविंद जोशी, उपाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी सहित समस्त पदाधिकारियों ने बंद को सफल बनाने में समस्त व्यापारियों का आभार जताया है। पंचायती प्रतिनिधियों ने भी बंद को पूर्ण सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य आरासलपड़ हरीश जोशी, डसीली के कुंदन सिंह गैड़ा, ग्राम प्रधान सतीश चंद्र पंत, डीके जोशी, महेश चंद्र जोशी, पूर्व बीडीसी सदस्य गिरीश चंद्र जोशी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मूल्यवृद्धि को आम जनमानस के लिए चिंताजनक बताते हुए महंगाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग केंद्र सरकार से की है। उधर ध्याड़ी क्षेत्र में भी अधिकांश दुकानें बंद रही। बीडीसी सदस्य पूर्व सूबेदार धन सिंह मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह गैड़ा, जगत सिंह मेहता, मान सिंह भैसोड़ा, पूर्व बीडीसी सदस्य मदन सिंह भैसोड़ा, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष ललित गैड़ा आदि ने बंद को पूर्ण सफल बनाने में योगदान दिया। विकासखंड धौलादेवी के अनेक कस्बों में बंद शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.