Move to Jagran APP

राज्य के भू-कानून में सुधार की आवश्यकता : प्रदीप

जिला बार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह के तहत शनिवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में चकबंदी एवं भूमि सुधार पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें वक्ताओं ने राज्य के भू-कानून में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 05:35 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 05:35 PM (IST)
राज्य के भू-कानून में सुधार की आवश्यकता : प्रदीप
राज्य के भू-कानून में सुधार की आवश्यकता : प्रदीप

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिला बार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह के तहत शनिवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में चकबंदी एवं भूमि सुधार पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें वक्ताओं ने राज्य के भू-कानून में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं देर सायं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

loksabha election banner

नगर से सटी उदय शंकर संगीत अकादमी में समारोह के तहत दो सत्रों में गोष्ठी हुई। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में भूमि सुधार के लिए कारगर उपाय किए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि विधायिका व न्यायपालिका को समय-समय पर संवाद कायम करना चाहिए, ताकि वादकारियों को इसका लाभ मिल सके। द्वितीय सत्र की गोष्ठी में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन का गौरवशाली इतिहास है। इसी जिला बार एसोसिएशन के सदस्य रहे स्व. सोबन सिंह जीना बाद में पर्वतीय विकास मंत्री बने। उन्होंने शताब्दी वर्ष पर सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर लखचौरा, कुंदन लटवाल, सुनीता पांडे, भुवन पांडे,भगवत सिंह मेर, कमलेश कुमार, इंतिखाब आलम कुरैशी, भोला शंकर जोशी, राजा हृदयेश अंडोला, एनएस जीना, कृष्ण सिंह बिष्ट, एड. केवल सती, हिमांशु मेहता समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी व गणमान्य जन मौजूद रहे। आज सम्मानित होंगे अधिवक्ता

जिला बार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह के तहत रविवार को वकालत के क्षेत्र में 50 साल पूरे कर चुके अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं एसोसिएशन के सभी सदस्यों को प्रतीक चिह्न भेंट किए जाएंगे। इससे पूर्व भारतीय न्याय व्यवस्था में सुधार विषयक गोष्ठी भी होगी। जिसमें प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी भी मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.