पहाड़ पर दिन भर करवट बदलता रहा मौसम
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पहाड़ पर मंगलवार को दिन भर मौसम करवट बदलता रहा। दिन भर आसमान में
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पहाड़ पर मंगलवार को दिन भर मौसम करवट बदलता रहा। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही तथा ठंडी हवा बहने से अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडक रही। अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विगत दिवस तक दिन में चटख धूप खिलने के बाद मौसम ने मंगलवार को अलसुबह से ही करवट बदल ली। सुबह सारा आकाश बादलों से पटा रहा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल छिटक तो गए लेकिन इनकी आवाजाही दिन भर लगी रही। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गरम कपड़ों का सहारा लिया। इधर पहाड़ में लगातार ठंड बढ़ने जा रही है, लेकिन अब तक पालिका प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव को सार्वजनिक स्थानों स्थानों पर अलाव जलाना शुरू नहीं किया है। इससे गरीब व बेसहारा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर आपदा नियंत्रण कार्यालय में अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 20 तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।