व्यापारियों ने लिया चार बजे तक बाजार खोलने का निर्णय
कोरोना संक्त्रमण काल में प्रवासियों के घर पहुंचने तथा बाजारों में संक्रमण को रोकने के लिए व्यापारियों ने अनोखी पहल की है।
संवाद सहयोगी, रानीखेत : कोरोना संक्त्रमण काल में प्रवासियों के घर पहुंचने तथा बाजारों में बेधड़क घूमने तथा गिरते व्यवसाय पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने चिंता जताई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर व्यापारियों ने बाजार को चार बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही पूर्व की भांति साप्ताहिक बंदी सोमवार को होगी।
शुक्रवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कोरोना के कारण उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यहीं नहीं प्रवासी लोगों के आने से संक्रमण बढऩ्ने की संभावना भी बढ़ गई है। जिस कारण व्यापारियों ने बाजार को सुबह सात बजे से सांय चार बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया है। यहीं नहीं साप्ताहिक बंदी भी पूर्व की भांति सोमवार को होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी ने सभी व्यापारियों से सहयोग का आह्वान किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, डॉ. गिरीश मैनाली, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, उपसचिव मनोज पंत, अगस्त लाल साह आदि शामिल रहे।