Move to Jagran APP

पार्टी व संगठन की मजबूती को एकजुटता जरूरी

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : भाजपा मंडल इकाई की बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई। व

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 05:22 PM (IST)
पार्टी व संगठन की मजबूती को एकजुटता जरूरी
पार्टी व संगठन की मजबूती को एकजुटता जरूरी

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : भाजपा मंडल इकाई की बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने लोगों की समस्याओं के समाधान व क्षेत्र के विकास को एकजुटता से कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। तय किया गया पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मिलकर कार्य किया जाएगा।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों व रणनीति पर गहन मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। बाद में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का विस्तार कर पंकज तिवारी को युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, नवीन मैनाली को मुख्य संगठन का मंडल उपाध्यक्ष तथा आनंद आगरी को अनुसूचित मोर्चे के मंडल अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्षता घनश्याम भट्ट ने कार्यकर्ताओं से पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। संचालन उमेश भट्ट ने किया। बैठक में कैलाश भट्ट, विनोद भट्ट, विपिन उपाध्याय, कुंदन अधिकारी, प्रताप बिष्ट, युगल किशोर आर्या, तारा चंद्र, आशीष वर्मा, धीरेंद्र मठपाल, भूपेंद्र काडपाल, सुधीर मठपाल, शेखर डौर्बी, पूरन कैड़ा, महेश कैड़ा, दिनेश पाडे, उमा आर्या, बीना चौधरी, दीपा चौधरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.