पहाड़ की बेहतरी को एक नए आदोलन की जरूरत
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : विभिन्न मुद्दों को लेकर उत्तराखंड क्राति दल (उक्राद) की जनसंपर्क यात्रा
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : विभिन्न मुद्दों को लेकर उत्तराखंड क्राति दल (उक्राद) की जनसंपर्क यात्रा ग्रामीण व नगर क्षेत्रों से शुरू हुई। वर्षो पूर्व स्वीकृत योजनाओं पर अभी तक कार्य शुरू न होने पर रोष जताया। भाजपा व काग्रेस को विकास विरोधी बता नए जनादोलन के लिए एकजुट होने को कहा।
पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में जनसंपर्क यात्रा कुकुछीना से शुरू हुई। यात्रा का खोलियाबाज, मंगलीखान, दुधोली आदि क्षेत्रों में ग्रामीणों ने स्वागत किया। लोगों ने कुकुछीना-रतखाल, मंगलीखान-टोढरा-दुधोली मोटरमार्ग पर कार्य शुरू न होने, टोढरा पंपिंग पेयजल योजना का ग्रामीणों को लाभ नही मिल पाने, दूध के क्रय मूल्य में कटौती से पशुपालकों को हो रहे नुकसान आदि समस्याएं प्रमुखता से रखीं। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि उनके समय के स्वीकृत कायरें का अभी तक उद्घाटन व शिलान्यास कर ही जनता को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है। गाव आज भी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन सरकारें भ्रष्टाचार व प्रचार तक ही सीमित हैं। जिसे अब बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के विरोध करते हुए चार फरवरी के तहसील घेराव कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान में हेम रावत, भीम सिंह किरौला, आनंद सिंह बिष्ट, सुरेश शर्मा, नंद राम, शेखर शर्मा, धन सिंह आदि मौजूद थे।
=====================
मुख्य चौराहे पर हुई नुक्कड़ सभा
नगरीय क्षेत्रों में चल रही यात्रा भी नगर पहुंची। मुख्य चौराहे पर नुक्कड़ सभा हुई। वक्ताओं ने भाजपा व काग्रेस की नीतियों पर खूब प्रहार किए। कहा इन दलों ने राज्य हित के लिए नही, वरन अपने विकास के लिए नीतिया बनाएं। इसका खामियाजा जनता भुगत रही है। वक्ताओं ने इन दोनों दलों के खिलाफ संघर्ष में एकजुट होने की अपील की। सभा को यात्रा सह संयोजक कुंदन बिष्ट व राकेश बिष्ट आदि ने संबोधित किया।