पालिका ने वार्डो में चलाया स्वच्छता अभियान
नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान आयोजित किया। लोगों को सफाई के मायने बताए और वार्डो में उगी झाड़ियों का कटान किया।
बागेश्वर, जेएनएन: नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान आयोजित किया। लोगों को सफाई के मायने बताए और वार्डों में उगी झाड़ियों का कटान किया। लोगों से डेंगू और कोरोना से बचाव को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्ववान किया। नगर पालिका के 11 वार्डों को घास और झाड़ियों ने घेर लिया था। जिससे गुलदार अन्य जानवरों के छुपने के लिए यह मुफीद साबित हो रहे थे। नदीगांव क्षेत्र में गुलदार ने कई पालतू मवेशियों मार दिए थे। जिसके बाद पालिका ने झाड़ी कटान का निर्णय लिया। इसके अलावा पालिका की टीम लोगों को डेंगू और कोरोना से बचाव की जानकारी भी प्रदान कर रही है। ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि पालिका की टीम ने अब तक सात वार्डों में अभियान पूरा कर दिया है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। भीड़भाड़ वाले इलाके में शारीरिक दूरी बनाएं। घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। डेंगू से बचाव के लिए नाली की सफाई करते रहें और घरों में पानी को जमा नहीं होने दें।