Move to Jagran APP

कन्हैया की लीलाओं से सराबोर हुआ पहाड़

संवाद सहयोगी, रानीखेत : मजखाली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पांच दिनी मेला शुरूहो गया है। मजखाल

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 05:19 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 05:19 PM (IST)
कन्हैया की लीलाओं से सराबोर हुआ पहाड़
कन्हैया की लीलाओं से सराबोर हुआ पहाड़

संवाद सहयोगी, रानीखेत : मजखाली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पांच दिनी मेला शुरूहो गया है। मजखाली अल्मोड़ा हाईवे पर रियुनी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में महोत्सव का शुभारंभ समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी ने किया। ग्रीन वुड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल नैनी के विद्यार्थियों ने धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मनमोह लिया। धर्माचार्य पं. कौशल जोशी के निर्देशन में भगवान श्रीकृष्ण का डोला स्थापित किया गया। सात सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ डोला विसर्जित किया जाएगा। कार्यक्रम में कैलाश अधिकारी, हेमंत अधिकारी, महेंद्र अधिकारी, जयपाल सिंह, प्रदीप अधिकारी, वैभव अधिकारी, सौरभ अधिकारी व अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

==========

ताड़ीखेत : यहां भी गोलू मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का डोला स्थापित किया गया। भजन कीर्तन का दौर जारी है। प्रधान पुजारी प्रमोद जोशी के अनुसार पांच सितंबर को शोभायात्रा के साथ डोला विसर्जन होगा। दीपक जोशी, हिमांशु फत्र्याल, पूरन पडलिया, विजेंद्र भगत, गोपाल अधिकारी, कौस्तुबा नंद तिवारी आदि कारसेवा में लगे रहे।

===========

मानो पौराणिक द्वारका में उतर आया वृंदावन

द्वाराहाट : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पौराणिक द्वारका कृष्णमय हो उठी। विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बग्वालीपोखर के शिव मंदिर से कई किमी लंबी शोभायात्रा निकाली। जो गगास, कफड़ा, मल्ली मिरई से नगर के मुख्य चौराहा पहुंची। यहां शिव ताडव नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को मुग्ध किया। कार्यक्रम में बजरंगदल के प्रात सुरक्षा प्रमुख अजय बोरा, जिला संयोजक राजेंद्र अधिकारी, विहिप जिलाध्यक्ष किशन जलाल, भुवन बिष्ट, भूपाल जोशी, भरत पाडे आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.