'फिट इंडिया' का संदेश ले पहाड़ पहुंचा जांबाज
अल्मोड़ा हिट इंडिया फिट इंडिया का संदेश लेकर वायुसेना का जांबाज पंकज सिंह पहुंचे अल्मोड़ा।
संस, अल्मोड़ा : 'हिट इंडिया फिट इंडिया' का संदेश लेकर वायुसेना का जांबाज पंकज सिंह मेहता तेजपुर (असम) से साइक्लिंग कर 2060 किमी का सफर तय सांस्कृतिक नगरी पहुंचा। पुलिस कर्मियों, खिलाड़ियों व साहसिक पर्यटन से जुड़े लोगों ने उसे हाथों हाथ लिया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा कि पंकज ने सही मायनों में फिट इंडिया की सोच को चरितार्थ किया है। साइकिल यात्रा का मकसद उत्तराखंड की खूबियों से लोगों को अवगत करा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
मूल रूप से महतगांव (हवालबाग ब्लॉक) निवासी भारतीय वायुसेना में तैनात जांबाज पंकज सिंह मेहता ने बीती 13 सितंबर को तेजपुर से साइकिल यात्रा शुरू की थी। शनिवार को नगर पहुंचने पर लोगों खासतौर पर खेल प्रेमियों ने गर्मजोशी से उसका स्वागत किया। पंकज जिस किसी रूट से उत्तराखंड की ओर बढ़े, देवभूमि की संस्कृति व पर्यटन स्थलों से लोगों को रू ब रू कराते निकले।
इस दौरान सीओ वीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, बीएस मनकोटी, भरत साह, जयमित्र बिष्ट, दीपक शाही, गोकुल सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।
..
पैतृक गांव में स्वागत
उधर पैतृक महतगांव पहुंचने पर गोपाल सिंह मेहता, बलवंत सिंह, मनोज जोशी, बालम सिंह, वीरेंद्र मेहता, अजय मेहता, कमला मेहता, प्रकाश बिष्ट, अमित मेहता, दिनेश मेहता आदि ने सैनिक पंकज सिंह का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।