Move to Jagran APP

गंदगी-दुर्गध से अल्मोड़ा शहर के हाल बेहाल

ठेका प्रथा व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति आयोग से कराए जाने के खिलाफ आंदोलित पर्यावरण मित्रों के तेवर और तल्ख हो गए हैं। पालिका गेट पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ गुबार निकाला। धरने पर डटे रहे। इधर बेमियादी हड़ताल से जिला मुख्यालय गंदगी से बेहाल हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 06:20 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 06:20 PM (IST)
गंदगी-दुर्गध से अल्मोड़ा शहर के हाल बेहाल
गंदगी-दुर्गध से अल्मोड़ा शहर के हाल बेहाल

संस, अल्मोड़ा : ठेका प्रथा व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति आयोग से कराए जाने के खिलाफ आंदोलित पर्यावरण मित्रों के तेवर और तल्ख हो गए हैं। पालिका गेट पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ गुबार निकाला। धरने पर डटे रहे। इधर बेमियादी हड़ताल से जिला मुख्यालय गंदगी से बेहाल हो गया है। सफाई व्यवस्था की लगातार बिगड़ते हालात के मद्देनजर व्यापार मंडल पर्यावरण मित्रों के समर्थन में उतर आया है। वहीं राज्य सरकार से फ्रंटलाइन कोरोना योद्धा सफाई कर्मियों की सभी लंबित मांगें पूरी करने की मांग उठाई है।

loksabha election banner

पर्यावरण मित्र गुरुवार को चौथे दिन भी बेमियादी हड़ताल पर डटे रहे। पालिका मुख्य गेट पर हंगामी सभा में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी लंबित मांगों पर अमल नहीं कर लिया जाता, आंदोलन खत्म नहीं होगा। संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोरोनाकाल में जान जोखिम में डाल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने वाले पर्यावरण मित्रों की उपेक्षा पर आमादा है।

धरने पर प्रदेश महासचिव राजपाल पवार, शाखा अध्यक्ष सुरेश केसरी, राजेश टाक, राजेंद्र कुमार, राजेश प्रधान, हिमाशु पवार, दीपक चंदेल, कमल कुमार, संजय कुमार, दीपक सैलानी, अनिल कुमार, जगदीश कुमार, यशपाल, भूपेंद्र कुमार सतीश कुमार, दीप चंद्र आदि बैठे। हड़ताल न टूटी तो और बदतर होगी स्थिति : सुशील साह

अल्मोड़ा : जिला मुख्यालय की बिगड़ती सफाई व्यवस्था से आजिज व्यापार मंडल लामबंद हो गया है। अध्यक्ष सुशील साह की अगुआई में व्यवसायियों ने गुरुवार को डीएम नितिन भदौरिया व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि सरकार को पर्यावरण मित्रों की भावनाओं के अनुरूप मांगें मान लेनी चाहिए। बाद में पालिकाध्यक्ष से मुलाकात कर दबाव बनाया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह आदि मौजूद रहे। कांग्रेसी व आम आदमी पार्टी भी पक्ष में

वहीं पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे आदि कार्यकर्ताओं ने भी धरना स्थल पर पहुंचे पर्यावरण मित्रों को समर्थन दिया। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने भी आंदोलन को जायज बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.