प्राचीन रामेश्वर मंदिर में माहौल भक्तिमय
संवाद सहयोगी रानीखेत पातली स्थित प्राचीन रामेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक विष्णु सहस्त्र नाम दुर्गा
संवाद सहयोगी, रानीखेत : पातली स्थित प्राचीन रामेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक, विष्णु सहस्त्र नाम, दुर्गा सप्तशती पाठ एवं गायत्री यज्ञ से माहौल भक्तिमय हो गया है। साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठान में हरिद्वार से पहुंचे वेदपाठी पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथापाठ सुनने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। रविवार को पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगेगा। रानीखेत खैरना हाईवे से लगे पातली गांव स्थित प्राचीन रामेश्वर मंदिर के महंत गोवर्धनगिरि महाराज के निर्देशन में साप्ताहिक रूद्राभिषेक, विष्णु सहस्त्र नाम पाठ व दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को छठे दिन भी गायत्री वेद मंत्र, हवन आदि किया गया। हरिद्वार से पहुंचे शास्त्री राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में धर्माचार्य एवं पंडितों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए। कार्यक्रम में मुख्य पुजारी शेखर पांडे, यजमान बालम सिंह, गोपाल सिंह, केदार सिंह के साथ ही श्याम सिंह, ललित रावत, गोविंद सिंह, खड़ग सिंह, रामसिंह, मंदिर सेवक बालम सिंह, दीपक जलाल, दीपक खनायत, सागर तड़ागी आदि कारसेवा में जुटे हैं। यजमान बालम सिंह ने बताया कि रविवार को पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगाया जाएगा।