जांच के बाद दस उम्मीदवार मैदान में
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : निकाय चुनावों को लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष पद के दावेदारों के ना
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : निकाय चुनावों को लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में इस पद के लिए मैदान में उतरे सभी दस उम्मीदवारों के नाम नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। शनिवार को नाम वापसी की कार्रवाई की जाएगी।
रिटर्निग ऑफीसर विवेक रॉय ने बताया कि अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय पार्टियों समेत दस लोगों ने नामांकन पत्र भरे थे। जिनका निर्वाचन टीम ने शुक्रवार को गहन परीक्षण किया। जिसके बाद सभी दस उम्मीदवारों के आवेदन वैध पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को नाम वापसी की कार्रवाई की जाएगी। जबकि 29 अक्टूबर को प्रतीक आवंटन से संबंधित कार्य पूर्ण किए जाएंगे।
------------------
नामांकन पत्रों की जांच के बाद पालिका अध्यक्ष के दावेदार
नाम - पार्टी
शोभा जोशी - निर्दलीय
अख्तर हुसैन - बहुजन समाजवादी पार्टी
आनंद सिंह - निर्दलीय
आनंदी वर्मा - निर्दलीय
कैलाश गुरुरानी - भारतीय जनता पार्टी
प्रकाश चंद्र जोशी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मनोज बिष्ट - निर्दलीय
आशीष जोशी - निर्दलीय
त्रिलोचन जोशी - निर्दलीय
अर्जुन सिंह - समाजवादी पार्टी