पोखरी गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : सोमेश्वर तहसील के पोखरी गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात मे
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : सोमेश्वर तहसील के पोखरी गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई।
सोमेश्वर के पोखरी गांव निवासी गोविंद राम की 45 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी की बुधवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को मोरचरी में महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका का पति मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिस कारण उसकी पत्नी भी अक्सर परेशान रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि पारिवारिक परेशानियों के कारण कई बार कई बार पति पत्नी में कहासुनी भी हो जाती थी। फिलहाल महिला की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के तीन बच्चे भी हैं, जो अभी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। घटना के बाद से गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक दिक्कतों से परेशान होकर महिला ने जहर गटक लिया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।