सनवाल की भरपाई संभव नहीं
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेंद्र सनवाल के निधन पर क्षेत्र में कई संस्थाओ
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेंद्र सनवाल के निधन पर क्षेत्र में कई संस्थाओं ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजली अíपत की।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में प्रधानाचार्य पंकज लता साह ने विद्यालय के संस्थापक सदस्य सनवाल के निधन को विद्यालय के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। साह ने कहा कि सनवाल ने अपने जीवन काल में देश की स्वतंत्रता व विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय प्रबंध समिति ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के बाद विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया। इस दौरान प्रबंध समिति के गिरीश चंद्र बिनवाल, विद्यालय स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं। वहीं उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की आयोजित सभा में सनवाल को श्रद्धांजली अíपत की गई। वक्ताओं ने कहा कि सनवाल के निधन से संगठन ने अपना मार्ग दर्शक खो दिया है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस दौरान पुष्कर प्रसाद पांडे, विपिन पांडे, सोमेंद्र पांडे समेत संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। लोहिया विचार मंच द्वारा आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने सनवाल द्वारा कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए किए योगदान को याद किया। इस दौरान मदन लाल साह, नारायण राम आर्य, भुवन चंद्र बहगुणा, लीला बिष्ट मौजूद रही। पर्वतीय ग्राम स्वराच्य मंडल ने भी शोक सभा आयोजित कर शोक जताया, चौघान पाटा मे आयोजिज शोक सभा में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, आनंद ¨सह रावत, जीसी जोशी आदि मौजूद रहे। इधर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी सनवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान राजीव कर्नाटक, मनोज तिवारी, प्रदीप टम्टा, परितोष जोशी, शहजाद अंसारी, पूर्व दर्जा राच्य मंत्री केवल सती, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक, हेम जोशी, घनानंद जोशी, जीवन लाल वर्मा, नमित जोशी शामिल रहे।