Move to Jagran APP

तीन रोज बाद खिली धूप, तापमान में बढ़ोत्तरी

संस अल्मोड़ा पहाड़ में तीन रोज बाद धूप खिली तो तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अलसुबह अ

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 10:56 PM (IST)
तीन रोज बाद खिली धूप, तापमान में बढ़ोत्तरी
तीन रोज बाद खिली धूप, तापमान में बढ़ोत्तरी

संस, अल्मोड़ा : पहाड़ में तीन रोज बाद धूप खिली तो तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अलसुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। शनिवार को धूप खिलने से विगत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछली तीन दिनों बाद खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। अलसुबह से ही कोहरा छाए रहने से सुबह ठंड का आलम रहा। 9.30 बजे के आसपास जब धूप खिली तो लोगों ने पिछले तीन दिनों की ठंड से राहत महसूस की। इधर सायंकाल फिर से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। साथ ही ठंडी हवा भी बहती रही। इधर तीन दिनों बाद खिली धूप से फड़ कारोबारी भी उत्साहित नजर आए। शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विदित हो कि विगत दिवस बारिश के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 14 तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.