Move to Jagran APP

ग्रीष्म कालीन राजधानी बनेगी गैरसैंण : भट्ट

संवाद सहयोगी, चौखुटिया : गैरसैंण राजधानी केसवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्व

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 07:17 PM (IST)
ग्रीष्म कालीन राजधानी बनेगी गैरसैंण : भट्ट
ग्रीष्म कालीन राजधानी बनेगी गैरसैंण : भट्ट

संवाद सहयोगी, चौखुटिया : गैरसैंण राजधानी केसवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्व कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। कहा कि कांग्रेस के नीयत में खोट होने की वजह से न तो वह अपने शासनकाल में गैरसैंण स्थायी राजधानी बना पाई और न ही ग्रीष्म कालीन। गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाने को लेकर भाजपा का एजेंडा एकदम साफ है। गैरसैंण पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी। इसके बाद तमाम संसाधन तैयार हो जाने के बाद स्थायी राजधानी भी बन सकती है।

loksabha election banner

ये बातें उन्होंने सोमवार की देर शाम निरीक्षण भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने स्थायी राजधानी को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया। भाजपा नेता ने सरकार की तमाम उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि जल्द हर एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार के लायक बनाया जाएगा तथा मरीजों की सुविधा के लिए भिकियासैंण व ओखलकाडा में ई-हेल्थ सेंटर खोले जा रहे हैं।

---------------------

सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक ले जाएं कार्यकर्ता

चौखुटिया पहुंचने पर अध्यक्ष अजय भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण भवन में उनका फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रही है। अब तक सरकार ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। जिन्हें कार्यकर्ता जनजन तक ले जाएं तथा लोकसभा चुनाव में उन्हें भुनाने की कोशिश करें। उन्होंने एक साल के विकास का चिट्ठा भी रखा। इस अवसर पर बिंदेश्वरी पांडे, सदानंद पांडे, कैलाश भट्ट, प्रेम शर्मा, नवीन मैनालिया, मुकेश पांडे, गंगा सिंह रावत, सुरेंद्र मनराल, सुरेंद्र संगेला, पूरन सिंह संगेला, गणेश नायक, विनोद कुमार छिमवाल, बंशीधर कुमयां आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.