भगत का अल्मोड़ा जिले में जोरदार स्वागत
अल्मोड़ा मेंभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया
संस, अल्मोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अल्मोड़ा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
खैरना भुजान के बाद अल्मोड़ा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथों हाथ लिया। माल रोड स्थित एक सभागार में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल, वर्तमान अध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विमला रावत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल व प्रेम शर्मा, वरिष्ठ नेता धन सिंह रावत, मोहन नेगी, मदन मेहरा, ध्यान सिंह नेगी, कैलाश गुरुरानी, विपिन भट्ट, अरविंद बिष्ट, मोहन सिंह मेहरा, लता बोरा, मनोज वर्मा, मोतीलाल वर्मा, रणजीत भंडारी, नरेंद्र बिष्ट, श्याम बोरा, एसएस पथनी, सुभाष पांडे, किरन पंत, ममता भट्ट, अजय वर्मा, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्य, कैलाशनाथ गोस्वामी, विनीत बिष्ट, राजीव गुरुरानी, रिक्खू साह, मनोज जोशी, रमेश मेर, राहुल वोहरा, इंदूप्रभा जोशी, पूनम पालीवाल, चंपा पांडे, हीरा कनवाल, लता पाडे, रमा जोशी, प्रेमा मेर आदि मौजूद रहे।