काकड़ीघाट में झील निर्माण की कवायद
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : कोसी घाटी स्थित काकड़ीघाट में कृत्रिम झील की कवायद फिर
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : कोसी घाटी स्थित काकड़ीघाट में कृत्रिम झील की कवायद फिर तेज हो गई है। इससे पर्यटन विकास को बढ़ावा मिल सकेगा। इसी सिलसिले में पहुंची राज्यमंत्री रेखा आर्या ने कंडारखुवा पट्टी के दूरस्थ गावों का दौरा कर जन समस्याएं जानी। मुख्यमंत्री राहत कोष से 52 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी बाटे।
राज्य मंत्री रेखा आर्या ने कंडारखुवा पट्टी के काकड़ीघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय नौगाव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता देखी साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। राज्य मंत्री ने शिक्षकों को विद्यालय में व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। बाद में मुख्यमंत्री राहत कोष के 52 चेक भी वितरित किए गए। ग्रामीणों ने काकड़ीघाट झील निर्माण व चौबटिया कुनेलाखेत बमस्यूं मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए राज्यमंत्री की पहल को जनहित में बताया। राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को दूरदराज के गाव तक पहुंचाने पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान बिशन सिंह कनवाल, हरीश परिहार, भोपाल सिंह परिहार, गणेश फत्र्याल, मोहन सिंह, जानकी देवी, विशना देवी, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।