ब्वॉइज कंपनी ने झटके चार स्वर्ण समेत 13 पदक
रानीखेत : अंतर ब्वॉइज स्पोर्ट्स कंपनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुमांऊ रेजीमेंट के नन्हें जाबांज
रानीखेत : अंतर ब्वॉइज स्पोर्ट्स कंपनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुमांऊ रेजीमेंट के नन्हें जाबांजों ने शानदार प्रदर्शन कर चार स्वर्ण के साथ कुल 13 पदकों पर कब्जा जमाया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र स्थित ब्वॉइज कंपनी के ताइक्वांडो कोच हरी सिंह के अनुसार प्रतियोगिता आर्टलरी मुख्यालय नासिक में पांच से सात दिसंबर तक खेली गई। इसमें केआरसी मुख्यालय स्थित ब्वॉइज कंपनी के 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बताया कि बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रेजिमेंट मुख्यालय की टीम ने चार स्वर्ण समेत कुल 13 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मुख्यालय के सैन्य अधिकारियों ने इसे रेजीमेंट के लिए गौरवशाली बताया है।