एक बच्ची और युवक को सांप ने काटा, भर्ती
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा जिला मुख्यालय और भकूना गांव में दो लोगों को सांप ने डस लिया। जिससे उ
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिला मुख्यालय और भकूना गांव में दो लोगों को सांप ने डस लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
जिले के ताकुला विकासखंड के भाकूना गांव की रहने वाली बारह वर्षीय हिमानी भाकुनी पुत्री दिनेश भाकुनी को अचानक सांप ने काट लिया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर के पास ही खेल रही थी। जैसे ही इसकी सूचना उसके परिजनों को मिली तो वह उसे लेकर तुरंत अल्मोड़ा जिला अस्पताल आए और उसे भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर नगर के थपलिया मोहल्ले में रहने वाले 32 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र हरि सिंह को भी उनके घर के पास सांप ने डस लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें उनके परिजन जिला अस्पताल में लाए और भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. प्रवीण लसपाल ने बताया कि दोनों का उपचार किया गया दोनों की स्थिति ठीक है। उन्होंने बताया कि सुंदर सिंह उपचार के बाद अपनी मर्जी से अस्पताल से छुट्टी लेकर घर चले गए हैं।