Move to Jagran APP

38 का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिले से 38 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भागीदारी करें

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 06:17 PM (IST)
38 का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन
38 का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिले से 38 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भागीदारी करेंगे। इनका चयन जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव के माध्यम से किया गया। महोत्सव में जिले के विभिन्न विकास खंडों से पहुंचे 316 बाल वैज्ञानिकों ने अपने विज्ञान प्रदर्शो का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग के कृषि एवं जैविक खेती में कनक भाकुनी, आशीष महरा, स्वास्थ्य व स्वच्छता में यामिनी रावत, सचिन, संसाधन प्रबंधन में नेहा, रिया तिवारी, अपशिष्ट प्रबंधन में सूरज कठायत, भाष्कर बिष्ट, परिवहन व संचार में चेतन तिवारी, हिमांशु रावत, गणितीय प्रतिरूपण में अमन कुमार, सुमित सुगड़ा, जूनियर वर्ग में कृषि एवं जैविक खेती में दीपक बिष्ट, कपिल आर्य, स्वास्थ्य व स्वच्छता में स्मिण डोबरियाल, साक्षी भंडारी, संसाधन प्रबंधन में रविंद्र भैसोड़ा, शुभम सिंह ठाकुर, अपशिष्ट प्रबंधन में विवेक पंत, नयनदीप चौधरी, परिवहन व संचार में कमल भाकुनी, यशपाल चौधरी, गणितीय प्रतिरूपण में तरूण बोरा, रिया सांगा ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान मेला के अंतर्गत व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में नेहा बिष्ट ने पहला तथा सौरभ ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार टीम प्रोजक्ट में रीता अधिकारी, उमेश चंद तथा प्राची किरौला, आशीष पांडे ने क्रमश : पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कॉलेज बंगोड़ा ने पहला तथा राजकीय इंटर कालेज देवायल सल्ट की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों व मार्ग दर्शक शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान समन्वयक विनोद राठौर तथा डॉ. भुवन पांडे ने किया। इस मौके पर उमेश पांडे, मदन मेर, सुरेश पाठक, चंद्रकांत तिवारी, सावित्री टम्टा, डॉ. ललित जलाल, अशोक रावत, दीपक पांडे, तरूण जैड़ा, डीसी पंत, धीरज कुमार समेत विभिन्न विकास खंडों के ब्लॉक विज्ञान समन्वयक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.