आटी में चौपाल लगा सुनी समस्याएं
दन्यां में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत उप जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।
संवाद सहयोगी, दन्यां: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत उप जिलाधिकारी भनोली मोनिका ने ग्राम आटी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।
ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, श्रम विभाग, राजस्व विभाग सहित अनेक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती पंत और ग्राम प्रधान कमल कुमार सिंह ने आधार कार्ड सुधारीकरण की कोई व्यवस्था न होने से लोगों को हो रही दिक्कतों की जानकारी दी और ब्लाक स्तर पर शिविर लगाने की मांग की। उन्होंने छूटे हुए लोगों के राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था कराने की मांग भी रखी। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय आटी में कार्यरत शिक्षक नवीन चंद्र भट्ट को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज पंत, पूर्व प्रधान डीके जोशी, महेश पंत सहित राजस्व, शिक्षा, ग्राम्य विकास, वन समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित हुए।