Move to Jagran APP

कामकाज ठप, विभागों में कुर्सियां खाली

पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौथे दिन भी कर्मचारी आंदोलन पर रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 06:11 AM (IST)
कामकाज ठप, विभागों में कुर्सियां खाली
कामकाज ठप, विभागों में कुर्सियां खाली

रानीखेत/स्याल्दे, जेएनएन : पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। आदोलन पर डटे आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर गुबार निकाला। दो टूक कहा कि जनरल ओबीसी कर्मचारियों की उपेक्षा कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी।

loksabha election banner

तहसील परिसर में ख्याली दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने सरकार पर दमनकारी नीति लागू करने का आरोप लगाया। कहा की जनरल ओबीसी कर्मचारियों के हितों से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं सभी कार्यालयों में कर्मचारियों के न पहुंचने से खाली कुर्सियां आवश्यक कागजात बनवाने आने वालों का मुंह चिढ़ा रही हैं। संचालन भुवन चंद्र भट्ट ने किया। इस दौरान अनूप उपाध्याय, सीएम पंत, धर्मानंद तिवारी, बीना बिष्ट, नीरज त्रिपाठी, प्रदीप बिष्ट, उमेश लाल साह, राजेंद्र, अशोक कुमार जोशी, पुष्पा मिश्रा, सुनीता बिष्ट, ममता गोस्वामी, लता रावत, गंगा मेहरा, गीता फुलोरिया, दीपा बिष्ट आदि मौजूद रहे।, इधर, स्याल्दे में भी जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन कर्मचारियों ने धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर आनंद सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, दिनेश चंद्र भट्ट, धीरेंद्र सिंह, नेगी, शशि तिवारी, प्रताप सिंह बिष्ट, आनंद पुरी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.