Move to Jagran APP

विज्ञान महोत्सव में दिखाएंगे हुनर

अल्मोड़ा : छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न के उद्देश्य से क्षेत्र हवालबाग क

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 04:39 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 04:39 PM (IST)
विज्ञान महोत्सव में दिखाएंगे हुनर
विज्ञान महोत्सव में दिखाएंगे हुनर

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न के उद्देश्य से क्षेत्र हवालबाग का ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आगामी 26 व 27 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें ब्लॉक अंतर्गत स्थित करीब 25 विद्यालयों से 100 बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसके लिए इन दिनों तेजी से तैयारियां चल रही हैं।

loksabha election banner

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित इस महोत्सव का विषय इस बार विज्ञान व समाज रखा गया है। इसके अंतर्गत छह उपविषयों में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डॉ. ललित मोहन सिंह जलाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज में होगी। बताया कि पहले रोज 26 अक्टूबर को महोत्सव के तहत विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान मेला होगा। इसके अगले दिन 27 को विज्ञान ड्रामा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करना है। इस संबंध में विभागीय निर्देश पूर्व में ही समस्त प्रधानाचार्यो को पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। प्रधानाचार्यो से उन्होंने अनुरोध किया है कि वह निर्धारित तिथि के अनुसार ही छात्र-छात्राओं को महोत्सव में प्रतिभाग कराएं। डॉ. जलाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बाल वैज्ञानिक महोत्सव की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.