साइबर सेल के प्रयासों से वापस मिली धनराशि
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : पुलिस के साइबर सेल ने एक महिला के खाते साइबर क्राइम के जरिए निकाले गए पैस
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : पुलिस के साइबर सेल ने एक महिला के खाते साइबर क्राइम के जरिए निकाले गए पैसों में से कुछ रुपये पीड़िता को वापस दिलवाए हैं। अनजान व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर महिला के खाते से पैसों पर हाथ साफ कर लिया गया था।
नगर के सुनारी नौला निवासी दीपा बिष्ट पत्नी दिवान सिंह बिष्ट 31 दिसंबर 2017 को एक व्यक्ति का फोन आया और उसने अपने आप को आइडीबीआइ बैंक का अधिकारी बताकर उनसे उनका आधार कार्ड खाते में लिंक न होने की बात कही। अनजान व्यक्ति ने उन्हें बताया कि आधार कार्ड लिंक न होने पर उनका खाता बंद हो जाएगा। यह सुनकर दीपा ने अनजान व्यक्ति को अपने खाते के बारे में जानकारी दी। जानकारी देने के बाद उनके खाते से सत्रह हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने इस रिपोर्ट अल्मोड़ा कोतवाली में कराई थी। इस मामले की विवेचना साइबर सेल के हरेंद्र चौधरी को दी गई। चौघरी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए बैंक, नोडल अधिकारी, गेटवे के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद अब पुलिस ने पीडि़त महिला को उनके बैंक खाते से निकाली गई धनराशि में से 9,994 रुपये वापस दिलवाएं हैं।