रन फॉर यूनिटी को दौड़े खिलाड़ी तथा अधिकारी-कर्मचारी
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर बुधवार को
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर बुधवार को रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों समेत अनेक अधिकरियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। बाद में लाटरी सिस्टम के माध्यम से 25 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
दौड़ का आयोजन स्थानीय रैमजे इंटर कॉलेज से स्टेडियम तक किया गया। दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया ने किया। दौड़ में 350 से अधिक विद्यार्थियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें से रौनक बिष्ट, रहनुमा अंसारी, शिव सिंह भोज, निर्मला बिष्ट, हिमांशु करायत, जानह्वी भंडारी, बबली आर्या, सागर कुमार खत्री, सूर्य प्रताप सिंह, महिमा बिष्ट, अदिति जोशी, मीनू, राहुल बिष्ट, अमन अग्रवाल, आरती गैड़ा, विद्या बोरा, सृष्टि जोशी, भाष्कर बिष्ट, गुरुदेव जोशी, आकाश दे वड़ी, आरएस यादव, गौरव तिवारी, करन बिष्ट, निकिता गुरुरानी, अंजलि पांडे, लोकेश सिंह पवार तथा स्वर्णलता मैसी लाटरी सिस्टम से पुरस्कार के लिए चयनित की गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित पुरस्कार मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने प्रदान किए। दौड़ का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी विवेक राय, अपर मुख्य अधिकारी एमएल टम्टा, जिला युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी, गिरीश मल्होत्रा, डीईओ राय साहब यादव, एचबी चंद, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, राकेश जोशी, कोतवाल अरूण वर्मा, विद्या कर्नाटक, नीरज भाकुनी, निर्मला आदि मौजूद थे।