Move to Jagran APP

जनसरोकारों से जुड़े आरटीआइ कार्यकर्ता राजेंद्र का निधन

द्वाराहाट में जन सरोकारों के लिए समर्पित आरटीआइ कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी (40) का निधन हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 04:18 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 06:16 AM (IST)
जनसरोकारों से जुड़े आरटीआइ कार्यकर्ता राजेंद्र का निधन
जनसरोकारों से जुड़े आरटीआइ कार्यकर्ता राजेंद्र का निधन

द्वाराहाट: जन सरोकारों के लिए समर्पित आरटीआइ कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी (40) की सोमवार को हृदय गति रुकने से देहरादून में मौत हो गई। विकासखंड के देवलधार (नौलाकोट) निवासी राजेंद्र देवभूमि जनसेवा समिति के माध्यम से पूरे प्रदेश की जन समस्याओं को उठाते थे। उन्होंने देवभूमि जनसेवा वाहट्सएप ग्रुप का भी पंजीकरण किया था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर सौ से अधिक समस्याओं को रख समाधान के प्रयास किए। कई में उन्हें सफलता भी मिली। देहरादून में आरटीआइ के माध्यम से पथ प्रकाश, हैंडपंप, नगर निगम देहरादून, आवारा जानवर सहित कई अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

loksabha election banner

द्वाराहाट विकासखंड की गगास-बग्वालीपोखर, द्वाराहाट-सोमेश्वर मोटरमार्ग, विद्युत व पेयजल, सिचाई समस्या, पारकोट इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति, नगर पंचायत के शौचालय आदि समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से रखा। देहरादून से प्राप्त जानकारी के अुनसार सोमवार की सुबह वह अपने कार्यालय भी पहुंचे। अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर देवभूमि जनसेवा ग्रुप के सदस्यों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। उनके पाíथव शरीर को गांव देवलधार लाया जा रहा है। उनके निधन पर विधायक महेश नेगी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट व पुष्पेश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, भाजपा नेता कैलाश भट्ट, पूर्व प्रमुख ममता भट्ट, हेमंत साह, आशीष वर्मा, धीरेंद्र मठपाल, बीरेंद्र बजेठा, मनोज अधिकारी, जगदीश बुधानी, बलबीर भंडारी सहित क्षेत्रीय लोगों ने दुख जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.