सदस्यता अभियान की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
संवाद सहयोगी रानीखेत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। वक्त
संवाद सहयोगी, रानीखेत : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने निर्धारित समयावधि तक दिए गए लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने पर जोर दिया।
भाजपा कार्यालय में बैठक की शुरुआत जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ने की। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने पर जोर दिया। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मिले लक्ष्य को तय समयावधि तक पूरा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नगर व आसपास के बूथों पर अभियान की सफलता के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई। तय किया गया कि गाधी चौक, सुभाष चौक, रोडवेज स्टेशन व चिलियानौला क्षेत्र में महिला, युवा, अल्पसंख्यक, अनुसूचित मोर्चा एकजुट होकर अभियान चलाएगा। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवाडी़ ने की। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, स्वच्छता एवं पर्यावरण आयोग के सदस्य विनोद भार्गव, जिला उपाध्यक्ष चंदन भगत, नईम खान, राजेंद्र जसवाल, कमल गिरी, जगदीश अग्रवाल, ललित मेहरा, सुनीता डाबर, दीप्ति बिष्ट आदि मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप