सोमेश्वर में भारत रत्न बाजपेई को किया याद
संवाद सहयोगी, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजप
संवाद सहयोगी, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई ने देश के विकास के लिए पूरे समर्पण भाव से काम किया। उनका व्यक्तित्व देश ही नहीं विदेशों में भी उनकी विलक्षण प्रतिभा के बूते प्रसिद्ध है। इसलिए हमें उनके आदर्शो का अनुसरण करते हुए उनके सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करना होगा।
यह बात सोमेश्वर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कही। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाजपेई के कार्यो की बदौलत आज देश ने मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि वह आज भले ही हमारे साथ न हों लेकिन उनके आदर्श हमें हमेशा सत्यनिष्ठा, समर्पण और ईमानदारी का रास्ता दिखाते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करें और किसी भी प्रकार की बाधाओं से पीछे न हटें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जामुन, लीची समेत अनेक फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, मोहन दोसाद, भुवन जोशी, पुष्कर मेहता, उमेश मेहरा, प्रमोद कुमार, किशन बोरा, राधे जोशी, माधो सिंह, गिरीश नयाल सहित अनेक कार्यकर्ता एकत्र रहे।