विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल से गरजे राहुल गांधी: "उत्तराखंड रिमोट कंट्रोल से चल रहा, जनता के संसाधनों की हो रही लूट"

Published: Thu, 04 Jun 2026 01:38 PM (IST)

खराब मौसम के कारण राहुल गांधी अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए, लेकिन उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खराब मौसम के कारण पंतनगर से अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने सिमकनी मैदान में जुटे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मोबाइल फोन के माध्यम से संबोधित किया। अपने संक्षिप्त लेकिन तीखे संबोधन में राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला तथा जल्द दोबारा उत्तराखंड आने का भरोसा दिलाया।

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन इस सोच के साथ हुआ था कि यहां की जनता अपने भविष्य का निर्णय स्वयं करेगी, लेकिन आज प्रदेश को यहां के लोग नहीं बल्कि दिल्ली से "रिमोट कंट्रोल" के जरिए चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की लगातार लूट हो रही है और सरकार जनता की आकांक्षाओं से दूर हो गई है।

छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों की कमर तोड़ दी

कांग्रेस नेता ने कहा कि नोटबंदी और गलत जीएसटी नीतियों ने छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों की कमर तोड़ दी है। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों ने देश के आर्थिक आधार को कमजोर किया है। विदेश नीति को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की नीतियां स्वतंत्र नहीं रह गई हैं।

राहुल गांधी ने कृषि और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार आम जनता के बजाय चुनिंदा अरबपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को "बब्बर शेर" बताते हुए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

अपने संबोधन के अंत में राहुल गांधी ने कहा, "मैं जल्द ही उत्तराखंड आऊंगा और आप सभी से सीधे मुलाकात करूंगा।" उनके संदेश के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो गया।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद, फोन से संबोधन; बोले- 'नरेंद्र मोदी का कंट्रोल डोनाल्ड ट्रंप'

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर सीएम धामी का तंज, 'सैनिकों के जख्म कुरेदने आ रहे हैं'