Move to Jagran APP

जिले में 33 ग्राम पंचायतों का कोरम अब भी पूरा नहीं

जनपद में अब भी 33 ग्राम पंचायतों का कोरम अब भी पूरा नहीं हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 11:31 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 06:11 AM (IST)
जिले में 33 ग्राम पंचायतों का कोरम अब भी पूरा नहीं
जिले में 33 ग्राम पंचायतों का कोरम अब भी पूरा नहीं

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जनपद में अब भी 33 ग्राम पंचायतों का कोरम अब भी पूरा नहीं हुआ है। पंचायत सदस्य न चुने जाने के कारण इन पंचायतों के मुखिया शपथ से वंचित हैं। वहीं जिले की आठ सीटों पर चुनाव ही न हो सके। ऐसे में यहां ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बतौर प्रशासक कामकाज देखेंगे। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर 12 रेखीय विभागाध्यक्षों ने नवनिर्वाचित प्रधानों को प्रशिक्षण भी दिया।

loksabha election banner

===============

ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों पर नजर ::: ताड़ीखेत ब्लॉक : प्रधानों के कुल पद 130, पूर्व में छह ने ली शपथ, शुक्रवार को बीडीओ आनंद राम ने 118 को दिलाई शपथ। छह पंचायतें असंगठित।

============

लमगड़ा : प्रधानों के कुल पद 103, पूर्व में 18 ने ले चुके शुक्रवार को बीडीओ ललित महावर ने 74 को दिलाई शपथ। कोरम पूरा न होने से 10 मुखिया अब भी वंचित।

===========

द्वाराहाट : कुल पद 122, पूर्व में 24 ने ली शपथ। आज 77 प्रधानों ने शपथ ली। पांच सीटों पर चुनाव ही नहीं हुए। छह ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नहीं।

========

चौखुटिया : कुल पद 95, पूर्व में 13 ले चुके। आज 89 ने ली शपथ। दो ग्राम पंचायतें असंगठित।

=========

स्यालदे : प्रधानों के कुल 95 पद, 12 पूर्व में ले चुके शपथ, एक ग्राम पंचायत में चुनाव नहीं हुआ। मुनानी के मुखिया अनुपस्थित रहे। 77 प्रधानों ने शपथ ली। दो रिक्त हैं। चार ग्राम पंचायतों का कोरम अधूरा।

============

सल्ट : कुल पद 138, 40 प्रधान पूर्व में ले चुके शपथ। शुक्रवार को 97 ने शपथ ली। जालीखान ग्राम पंचायत में चुनाव नहीं हुआ। यहां प्रशासक बैठेगा।

=============

हवालबाग : यहां कुल 126 पदों में से सात प्रधान पूर्व में शपथ ले चुके। बीडीओ पंकज कांडपाल ने 115 को दिलाई शपथ। तीन असंगठित।

==========

भिकियासैंण : कुल पद 98, पूर्व में 23 ने शपथ ली, आज बीडीओ शाकिर अहम ने 71 प्रधानों को दिलाई शपथ। चार ग्राम पंचायतें अब भी रिक्त। दो क्षेत्रपंचायतों ने भी ली शपथ। एक बीडीसी अनुपस्थित रही।

============

ताकुला : कुल पद 89, 11 पहले ही संगठित, 77 प्रधानों को बीडीओ केआर आर्या ने दिलाई शपथ। एक प्रधान अनुपस्थित।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.