बेरोजगार युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज का किया विरोध
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: बीते दिनों देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर पुलिस के लाठीचार्ज करने के विरो
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: बीते दिनों देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर पुलिस के लाठीचार्ज करने के विरोध में कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मंगलवार को शहर के चौघानपाटा में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज
को दबाने का काम कर रही है। जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस ने किया। इस दौरान जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
बेरोजगार युवाओं पर पुलिस की ज्यादती व लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया। नगर अध्यक्ष पूरन ¨सह रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित जोशी ने इस मौके पर कहा कि लाठीचार्ज की घटना बेहद शर्मनाक है जिसकी जितनी ¨नदा की जाए वह कम है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करने वाले। नगर अध्यक्ष ने मांग की कि दोषी पुलिसजनों पर जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाए। नगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की कथनी व करनी में फर्क साफ समझ में आ रहा है। यह सरकार बेरोजगारी को दूर करने के बजाए युवाओं को दबाने का काम कर रही है। इसमें पुलिस व प्रशासन का गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस ने लाठचार्ज किया है। इस घटना से यह साफ है कि मुखिया की मंशा किस तरह की है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, कल्पना नेगी, मीरा बोरा, दीपा त्रिपाठी, प्रीति बिष्ट, पुष्पा सती, संगम पांडेय, मनेाज वर्मा, पंकज कांडपाल,त्रिलोचन जोशी, राजीव कर्नाटक, रमेश नेगी, दीपांशु पांडेय, ताराचंद्र जोशी, मनोज सनवाल, हेम जोशी, काíतक साह, पारितोष जोशी, सुंदर लटवाल, बची ¨सह अधिकारी, खजान मिश्रा, लीला जोशी आदि मौजूद रहे।