रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में फूंका पुतला
रसोई गैस के दामों में मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : रसोई गैस के दामों में मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि केंद्र सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है, जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मूल्य वृद्धि तत्काल वापस न लेने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार से त्रस्त है। ऐसे में रसोई गैस के दामों में वृद्धि करना जनविरोधी निर्णय है। मूल्य वृद्धि वापस न ली तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में लता तिवारी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, तारा चंद्र जोशी, राजेंद्र बोरा, राधा बिष्ट, काíतक साह, पंकज कांडपाल, पीसी जोशी, परितोष जोशी, मुकेश नेगी, संगम पांडे, हर्ष कनवाल, मोहनदास, सुमित कुमार, दीपा त्रिपाठी, तारा तिवारी, हुकुम रावत समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।