पर्यटन नगरी में भी हस्तशिल्प प्रदर्शनी का विरोध शुरू
संस रानीखेत द्वाराहाट के बाद अब पर्यटन नगरी में भी हस्तशिल्प प्रदर्शनी का विरोध शुरु हो गया।
संस, रानीखेत : द्वाराहाट के बाद अब पर्यटन नगरी में भी हस्तशिल्प प्रदर्शनी का विरोध शुरु हो गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कैंट बोर्ड के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कुछ समय तक किसी भी प्रकार की प्रदर्शनी ना लगाने की माग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवत नेगी ने कैंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक आजाद को ज्ञापन सौंप कहा है कि कुछ समय पूर्व ही रानीखेत महोत्सव में हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने खरीदारी की। अब रंगोली हाल में पुन: हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाई जाने की सुगबुगाहट हो रही है। बताया है कि काफी कम अंतराल में ऐसी प्रदर्शन लगने से स्थानीय व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। बाजार क्षेत्र के व्यापारियों का व्यवसाय चौपट हो गया है। बताया कि पूर्व में भी रंगोली हॉल में लगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी पर व्यापारियों ने विरोध दर्ज किया था और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रदर्शनी पर रोक लगाए जाने की माग की है। ताकि व्यापारियों का हित प्रभावित ना हो।