राफेल सौदे पर सरकार को घेरने की तैयारी
जागरण संवाददात, अल्मोड़ा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह के 8 सितंबर को प्रस्तावित दौरे को ले
जागरण संवाददात, अल्मोड़ा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह के 8 सितंबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित है। पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रणनीति बनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई है। जिसमें कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन का व्यापक असर दिखाई देगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने बताया कि 8 सितंबर को चौघानपाटा में साढ़े 10 बजे केंद्र सरकार के खिलाफ राफेल सौदे पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन है। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि धरने को सफल बनाने के लिए विधानसभा, ब्लाकस्तरीय कार्यकर्ताओं व फ्रंटल अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी दी गई है। ताकि केंद्र सरकार की मौजूदा नीततियों के खिलाफ लोगों के बीच एक बेहतर संदेश दिया जा सके। मौजूदा समय में राफेल सौदे को लेकर लगातार कांग्रेस का हमला केंद्र सरकार पर जारी है। इस मुद्दे को किसी भी हाल में पार्टी खोना नहीं चाहती। बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, विधाध्यक गो¨वद ¨सह कुंजवाल, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जोशी, दीवान सतवाल, राजेंद्र बोरा, मनोज सनवाल, पूरन बिष्ट, लता तिवारी, केवल सती, अख्तर हुसैन, हर्ष कनवाल, राजीव कर्नाटक, त्रिलोचन जोशी, राजेंद्र बिष्ट, पंकज वर्मा, काíतक साह, तारू तिवारी आदि मौजूद रहे।